आदि धर्म मिशन द्वारा संत सतविंदर हीरा के नेतृत्व में संत प्रगट नाथ को किया सम्मानित


माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
महान तपस्वी, ब्रह्मलीन श्रीमान संत लाल दास जी के वार्षिक समागम के अवसर पर रहीमपुर उगी (नकोदर) में ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत द्वारा राष्ट्रीय प्रधाान संत सतविंदर हीरा के नेतृत्व में हेतू संत प्रगट नाथ जी बालयोगी चेयरमैन भगवान वाल्मीक तीर्थ श्राइन बोर्ड को मुबारकबाद दी और विशेष तौर तें सम्मानित किया। इस अवसर पर आदि धर्म मिशन मीडिया सदस्य ओ.पी. राणा, संत बीबी पूनम हीरा भी उपस्थित थे 
इस अवसर पर संत सतविंदर हीरा की ओर से संत प्रगट नाथ जी को भगवान वाल्मीक तीर्थ श्राइन बोर्ड पंजाब का चेयरमैन नियुक्त करने पर कहा कि इससे भगवान वाल्मीक जी और सतगुरु रविदास महाराज जी की नामलेवा संगतों को विशेष तौर पर फायदा होगा , कौम के धार्मिक और सामाजिक मामलों का पहल के आधार पर समाधान होगा उन्होंने कहा के कौम के महान रहिबर बाबू मंगू राम मुगोवालिया, बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर, बाबू कांशी राम, बाबा बंता राम घेड़ा की क्रांतिकारी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी । संत प्रगट नाथ जी की ओर से भी संत सतविंदर हीरा, ओ.पी. राणा को गुरूघर की बख्शिश सिरपाओ लोइ भेट करके विशेष सम्मान किया गया

Comments