**संत सीतल दास जी के बरसी समागम डेरा सच्चखंड बोहन में श्रद्धा पूर्वक मनाए गए***संगतें दमड़ी शोभा यात्रा में श्रद्धा पूर्वक शामिल हों / चेयरमैन संत सर्वण दास

 
**माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
महान तपस्वी श्रीमान 108 संत बाबा सीतल दास जी के बरसी समागम डेरा संत सीतल दास बोहन में देश विदेश की संगतों की और मौजूदा गद्दी नशीन संत सर्वण दास जी चेयरमैन गुरू रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब के नेतृत्व में श्रद्धा पूर्वक मनाए गए। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरन्त कीर्तन दीवान सजाए गए जिस में प्रसिद्ध रागी जत्थों और संतों महापुरषों की ओर से संगतों को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया। 
**प्रमुख संतों की उपस्थिति**
इस अवसर पर गुरू रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी पंजाब के अध्यक्ष संत निर्मल दास बाबे जौड़े, जनरल सचिव संत इंदर दास सेखे, जत्थेदार बाबा निहाल सिंह मिशल शहीदां तरनादल हरीया वेलां, जत्थेदार बाबा गुरदेव गुरदेव सिंह शहीद बाबा फतेह सिंह तरनादल बजवाड़ा, संत सर्वण दास सलेमटावरी, संत सत्विंदर हीरा राष्ट्रीय प्रधान आल इंडिया आदि धर्म मिशन, संत बलवंत सिंह डिंगरियां, संत प्रेम दास भूरी वाले, संत धर्मपाल शेरगढ़, संत जगीर सिंह सरबत भला आश्रम नंदचौर, संत जस्वंत सिंह रावलपिंडी, संत मनजीत दास विछोही, संत क्रिपाल दास भार्टा, संत रमेश दास शेरपुर ढकौं, संत मनजीत दास हिमाचल, संत दिनेश गिर भगत नगर, संत कुलदीप दास बसी मारूफ, संत बीबी कुलदीप कौर मेहना, संत गुरमेल राम रहीमपुर, संत संतोष दास भार्टा, बाबा बलकार सिंह वडाला, संत दविंदर दास भूरी वाले, डेरा बोहन के सेवादार लवप्रीत के जत्थे की ओर से कथा कीर्तन द्वारा संत सीतल दास जी को श्रद्धा सुमन भेंट किए और नाम बानी से जोड़ा स्टेज सचिव की सेवा ओ.पी. राणा ने निभाई। **सम्मान और धन्यवाद**
इस अवसर पर संत सर्वण दास जी वलों संतों महापुरषों, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक व्यक्तियों को विशेष सम्मानित किया और संगतों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर हरमिंदर सिंह संधू चब्बेवाल, रजिंदर कुमार भाटिया रिटा. डायरेक्टर, इंजी. जगदीश बधण प्रधान श्रोमणी श्री गुरू रविदास चैरिटेबल सभा, इंजी. मनरूप सिंह, डा. जस्वंत सिंह एस.एम.ओ., डा. सोढी राम, मुलाजम आगू कश्मीरा सिंह, कुलवंत राय, लंबरदार हरभजन दास कराड़ी, बाबू राम भज्ज कराड़ी, सरपंच गुरचरण सिंह मिंटू बोहन, लंबरदार बीर चंद सूरिला, इंस्पेक्टर जोग राज चोपड़ा और भारी गिनती में संगतें उपस्थिति थी।

Comments