पंजाब की आम आदमी सरकार का तुगलकी शासनप्रसिद्ध व निष्पक्ष समाचार पत्र पंजाब केसरी से घबराई पंजाब सरकार प्रतिशोध में मीडिआ पर कर रही लक्षित हमले : खन्ना


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का पंजाब की कानून व्यवस्था पर तो गैरसंवैधानिक दबार शुरू से ही रहा है। उसके बाद आप सरकार ने जाता पर अनैतिक दबाव बनाना शुरू किया और अब आप सरकार पंजाब की जनता को सच दिखने वाली मीडिआ पर ही लक्षित हमले कर रही है जो कि पंजाब सरकार के तुगलकी शासन का प्रमाण है। खन्ना ने कहा की पहले भी पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी ग्रुप पर प्रतिशोधरूपी लक्षित हमले किये जा रहे थे। परन्तु आज जो पंजाब सरकार ने पंजाब केसरी ग्रुप की मालकी वाले होटल को तोडा है वह पंजाब सरकार की धक्केशाही का जीता जागता उदाहरण है। पंजाब सरकार अपनी मनमानी के चलते संविधान के चौथे स्तम्भ मीडिआ पर भी अत्याचार करने पर उतर चुकी है जो की सरासर लोकतंत्र की हत्या है

Comments