मास मीडिया विंग द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में जागरूकता


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत मास मीडिया विंग से जिला मास मीडिया अधिकारी तरसेम लाल द्वारा सरकारी हाई स्कूल टूटो मजारां में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत जागरूक किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समूह शिक्षा एवं सूचना अधिकारी तरसेम लाल ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करते हुए हमेशा साफ और सुरक्षित पीने के पानी तथा पौष्टिक भोजन के सेवन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सांप और कुत्ते के काटने का मुफ्त उपचार करीबी जिला हस्पताल से करवाने संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने हेपेटाइटिस से बचाव, मुफ्त जांच और उपचार संबंधी तथा एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जागरूक करते हुए कहा कि इसकी जानकारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, ताकि बच्चे इन बीमारियों से बच सकें।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष के तहत मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने संबंधी स्वास्थ्य शिक्षा दी। इसी तरह राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम और युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के तहत जागरूक करते हुए बच्चों को खेलों की ओर प्रेरित किया, क्योंकि यदि बच्चों को स्कूल समय से ही खेलों और मैदानों से जोड़ा जाए तो युद्ध नशों विरुद्ध के असली उद्देश्य को हम सब मिलकर पूरा कर सकते हैं।
इसके अलावा उन्होंने नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के तहत बच्चों को तंबाकू पदार्थों के दुष्प्रभावों, विशेषकर पैसिव स्मोकिंग से बचने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि जब भी कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करता है, तो पास खड़े बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को धूम्रपान करने वाले से भी अधिक नुकसान होता है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ रेनू बाला, वनीता जस्सल, कुलविंदर कौर, कुलदीप सिंह, मनदीप कौर मौजूद थे।

Comments