पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर दूंगा: संजीव तलवाड़होशियारपुर से हलका प्रभारी नियुक्त होने पर तलवाड़ के निवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
शिरोमणि अकाली दल द्वारा हलका होशियारपुर के नवनियुक्त प्रभारी संजीव तलवाड़ ने आज अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के भारी जमावड़े को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर जाकर आधार तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही पंजाब की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा हिंदू-सिख एकता का पहरा दिया है और पंजाबियों के वास्तविक दुख-दर्द को समझा है।
इस अवसर पर वरिंदर सिंह बाजवा (पूर्व राज्यसभा सदस्य) ने भरोसा जताया कि अकाली दल जिले की सभी सीटों पर मेहनत करके बड़ी जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के मजबूत कैडर का लाभ आने वाले चुनावों में जरूर मिलेगा।
सोहन सिंह ठंडल (पूर्व मंत्री) ने वर्तमान सरकार की विफलताओं पर बरसते हुए कहा कि आज हर वर्ग सरकार की 'झूठ और फरेब' की राजनीति को पहचान चुका है।
लखविंदर सिंह लक्खी (जिला अध्यक्ष देहाती) ने कहा कि तलवाड़ परिवार का लंबा राजनीतिक अनुभव और काम करने का जज्बा होशियारपुर सीट जीतने में अहम साबित होगा।
समारोह के दौरान पार्टी द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारियों के लिए इकबाल सिंह गोपी
विक्रमजीत सिंह कलसी
प्रेम सिंह पुरहीरा
सरबजीत मोमी का विशेष सम्मान किया गया।
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व: हरजी बाजवा
जगतार सिंह, परमजीत सिंह (सर्कल जत्थेदार), पूर्व पार्षद संतोख सिंह औजला, नीति तलवाड़, रणजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, रविंदर निक्का, जसविंदर सिंह सोनी, सुखदेव सिंह, तीरथ सिंह और लवली पहलवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और महिलाएं उपस्थित थीं।
Comments
Post a Comment