चरणछोह बेगमपुरा श्री खुरालगढ़ में अमृत धारा प्रकट दिवस, डॉ. अंबेडकर जयंती पर होंगे समागम - संत सतविंदर हीरा


माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
आल इंडिया आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत की विशेष बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा की अगुवाई में लुधियाना में हुई, जिसमें पंजाब के सक्रिय मिशनरी आगुओं ने हाजिरी भरी और आदि धर्म मिशन की विचारधारा तथा मिशन की गतिविधियों को तेज करने संबंधी अपने विचार प्रकट किए।
इस मौके पर हाजिर एकत्रि वलोन सर्वसम्मति से फैसला करके श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान चरणछोह सच्चखंड बेगमपुरा श्री खुरालगढ़ साहिब में अमृत धारा प्रकट दिवस, महात्मा ज्योति राव फूले जन्म दिन, विसाखी तथा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जन्म दिन को समर्पित समागम 12, 13 और 14 अप्रैल को मनाए जाएंगे। जिसके लिए एक प्रबंधकीय कमेटी की चयन भी किया गया जो समागमों के लिए सुच्जे प्रबंध करेगी।
संत सतविंदर हीरा ने कहा कि सतिगुरु रविदास महाराज जी तथा कौम के महान रहबर बाबू मंगू राम मुगोवालिया, बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर, बाबू कांशी राम, बाबा बंता राम घेड़ा की क्रांतिकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह समागम मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान चरणछोह बेगमपुरा श्री खुरालगढ़ साहिब में पंजाब के हर जिले और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू आदि से भारी संख्या में संत महापुरुष, विद्वान बुद्धिजीवी बुलारे और बड़ी संख्या में संगतें पहुंचेंगी।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन समागमों की व्यापक सुरक्षा के लिए सहयोग की मांग करते हुए कहा सलाना समागम मनाने के लिए तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं, जिसके लिए संगतों में भारी उत्साह है।
इस मौके पर प्रिंसिपल (रिटा.) संत धर्मपाल शेरगढ़, ओम प्रकाश राणा, मास्टर सुखवीर दुगाल प्रधान पटियाला, जरनैल सिंह बेगोवाल, डॉ. हरदीप सिंह पमाल, सिकंदर सिंह, जसवीर सिंह संगोवाल, मास्टर बीर सिंह, रजिंदर सिंह बुलारा, सरबजीत सिंह कंडियाणा, अमन बंगड़ लाखोवाल, सुखदेव सिंह मोमनाबाद, कैप्टन नेतर सिंह, हरदीप भट्टी, गगनदीप सिंह जेई, मास्टर गुरमुख सिंह दलेर, जगदीश सिंह बूढ़ेवाल, रमेश लाल शेरगढ़, रामपाल बाजवाड़ा, रामजी दास, एडवोकेट राम सिंह ढंडारी, मोहन सिंह बावा, मलकीत सिंह ढंडारी, संत चरनदास मांगट, संत जगतार सिंह बाघा पुराना, संत कुलदीप दास बठिंडा आदि हाजिर थे।

Comments