हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
सच्चदेवा स्टाक्स साइक्लोथान में पुलिस द्वारा दिए सहयोग के लिए धन्यवाद
हुशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
फिट बाइकर क्लब के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष परमजीत सिंह सच्चदेवा के नेतृत्व में एस.एस.पी. संदीप मलिक का सम्मान करते हुए उनका धन्यवाद किया गया और कहा कि सच्चदेवा स्टाक्स हुशियारपुर साइक्लोथान-2026 के आयोजन के दौरान जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों के कारण यह कार्यक्रम यागदार बना। परमजीत सच्चदेवा ने कहा कि साइक्लोथान में भाग लेने वाले 7 राज्यों के साइक्लिस्टों द्वारा दी गई फीडबैक में कहा गया है कि इस साइक्लोथान के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिस तरह बहुत ही बढ़िया ढंग से ट्रैफिक को कंट्रोल किया गया, इस तरह की कोई दूसरी मिसाल देश के किसी हिस्से में आज तक देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इस साइक्लोथान से पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को और ताकत मिली है। इस मौके पर एस.एस.पी. संदीप मलिक ने फिट बाइकर क्लब के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी करवाए जाने वाले इस तरह के कार्यक्रमों में जिला पुलिस द्वारा पूरा सहयोग दिया जाता रहेगा। इस समय उत्तम सिंह साबी, उकांर सिंह, रोहित बसी, सौरव शर्मा, रमन बोपाराए आदि भी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment