अफ्रीकी दूतावास (साउथ अफ्रीकन हाई कमीशन) में काउंसलर श्री सेडुला माशुदुबेले मामाबोलो के साथ राजेश बाघा और उदय सूद की एक बैठक हुई
*
माहिलपुर /दलजीत अज्नोहा
नई दिल्ली स्थित दक्षिण अफ्रीकी दूतावास (साउथ अफ्रीकन हाई कमीशन) में काउंसलर श्री सेडुला माशुदुबेले मामाबोलो के साथ एक शानदार बैठक हुई। इस बैठक में राजेश बाघा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा पंजाब (भारत) के उपाध्यक्ष, पाथवे ग्लोबल अलायंस के मुख्य संरक्षक और ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) की भारतीय शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पाथवे ग्लोबल अलायंस के महासचिव श्री उदय सूद भी उपस्थित थे और दक्षिण अफ्रीकी में सतगुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर होने वाले आने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए नई दिल्ली में खास मीटिंग हुई राजेश बाघा ने जानकारी देते हुए कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर होने वाले आने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए एक ज़रूरी मीटिंग में भारत के सोशल लीडर्स ने हिस्सा लिया। इस बैठक में उदय सूद महासचिव पाथवे ग्लोबल अलायंस और ध्वनि जैन पाथवे ग्लोबल अलायंस और उनके साथ अन्य सामाजिक नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
Comments
Post a Comment