सुखबीर बादल की तरफ से करवाए विकास की गवाही पूरा पंजाब भर रहा-लाली बाजवाभूपिंदर सिंह की अगुवाई में अकाली नेताओं ने लाली बाजवा को सममानित किया
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी के जिला शहरी प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा को पार्टी का सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त करने के बाद पार्टी वर्करों और नेताओं में खुशी की लहर है, यह बात इंजी. भूपिंदर सिंह मेहंदीपुर सर्कल प्रधान बागपुर ने अपने जतिंदर सिंह लाली बाजवा को उनके घर पहुंचकर सममानित करते समय कही। इस मौके पर उनके साथ बरिंदर सिंह परमार सेक्रेटरी जनरल, एडवोकेट सूरज सिंह बागपुर जिला प्रधान आर.टी.आई. विंग भी मौजूद थे। इंजी. भूपिंदर सिंह मेहंदीपुर ने आगे कहा कि लाली बाजवा ने हमेशा अकाली दल की मजबूती के लिए काम किया, जब भी पार्टी पर कोई संकट आया, लाली बाजवा ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर पार्टी की आवाज लोगों तक पहुंचाई। इस समय जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने कहा कि पंजाब के लोग पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पसंद करते हैं और 2027 में राज्य के लोग अकाली दल की सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने 2007 से 2017 तक विकास करके पंजाब की तस्वीर बदलने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी और पूरा पंजाब अब इस बात की गवाही भर रहा है। इस मौके पर बलराज सिंह चौहान, नंबरदार तीरथ सिंह सतौर जिला सीनियर वाइस प्रधान, जसविंदर सिंह जस्सी बागपुर जिला वाइस प्रधान, राजवंत सिंह, तरलोचन सिंह, मनोहर सिंह मेहंदीपुर, जसविंदर सिंह पंच मेहंदीपुर, अवतार सिंह, धर्मवीर सिंह सतोर, एडवोकेट अंकुश कुमार, मंदीप सिंह ढींढसा, एडवोकेट रमनप्रीत रियात, मैनेजर अवतार सिंह, दविंदर सिंह डिंपी बोदल आदि भी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment