बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ हो सख्त कानूनी कार्रवाई- सोम प्रकाश


माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
जिला होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा के नुकसान के समाचार के पश्चात यहां आम लोगों और विभिन्न दलित संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है बही भाजपा की ओर से भी इस घटना के कढ़ी निन्दा की इस अवसर पर 
पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने संबोधन करते हुए कहा कि बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदबी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून और न्याय व्यवस्था में पहले ही फेल पंजाब की आम आदमी सरकार को सोम प्रकाश ने सख्त शब्दों में कहा कि अगर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आम आदमी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पंजाब और आम जनता जबरदस्त रोष प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर उनके साथ पंजाब अध्यक्ष एस.सी मोर्चा एस. आर लद्धड़, डॉ. दिलबाग राय शीतल अंगुराल, अमर सिंह डांडियां, मंडल अध्यक्ष शहरी नरेश कोट्राणी, मंडल अध्यक्ष मौली रमेश लाल, चंद्रेश कौल, काउंसलर बीरा राम और सूबे की भाजपा लीडरशिप भी हाजिर थी।

Comments