माइनिंग अधिकारी की चिट्ठी में सरकारी माइनिंग घपले की पोल खुलने से आम आदमी पार्टी कटघरे में - तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब में बेतहाशा हो रही अवैध मायनिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्र्त करते हुए कहा है कि राजनीतिक लोगों के साथ मिलीभगत करके सरकारी अधिकारी पंजाब के स्रोतों को नोच रहे है। विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने अवैध मायनिंग को मुदा बनाकर दुसरो दलों को खूब कोसा था। आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने तो यहाँ तक कह दिया था पंजाब की वित्तीय हालत को ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को 54000 करोड़ रु का अतिरिक्त राजस्व जुटाएगी जिसमे 20000 करोड़ रु तो अवैध खनन बंद करके जुटाया जाएगा। आप सरकार के पास 4 साल बीतने के बाद भी राजनीतिक ,लोगों की सरकारी मिलीभगत से अवैध माइनिंग पुरे जोरो पर चल रही है तथा सरकार को चूना लग रहा है। हाल ही में माइनिंग विभाग के एस.डी.ओ. की चिठ्ठी ने आम आदमी पार्टी की कारगुजारी तथा भ्रष्टाचार के पोल खोल कर रख दिए ,जिसमे उसके मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए कहा कि माइनिंग विभाग के उच्च अधिकारी अवैध क्रशरों से प्रतिमाह दो -दो लाख रुपये ऐंठ रहे है। सरकार के पास भ्रष्टाचार के इन आरोपों का कोई जवाब नहीं है। कंडी एरिया में लगातार अवैध मायनिंग की शिकायतें आ रही है ,परतुं सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि अवैध मायनिंग का खेल बिना सरकार तथा राजनीतिक संरक्षण के बिना नहीं चल सकता। अवैध माइनिंग के सभी केसो में आम आदमी पार्टी के नेता किसी न किसी ढंग से जुड़े हुए है वरना अधिकारिओ में इनती हिम्मत कहा की अधिकारीयो अवैध माइनिंग करवाने के लिए मोटी -मोटी रकमे वसूल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की नाक के नीचे यह सारा धंधा चल रहा है जिसमे स्पष्ट है कि सरकार की भी पूरी मिलीभगत है।
Comments
Post a Comment