होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि पंजाब में वेरका मिल्क पलांट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक जाने माने ब्रांड के तोर पर लोकप्रिय रहा है तथा आम लोगो में धारणा थी कि वेरका का ब्रांड मानो शुद्धता की गरंटी है। इसलिए लोग मिलावट से बचने के लिए आँखे बंद करके वेरका के उत्पाद खरीदते रहे है । उन्होंने कहा कि बड़े दुःख की बात है की पंजाब में बदलाव लाने वाली सरकार के कार्यकाल में वेरका को ग्रहण लगना शुरु हो गया है । पहले बच्चों व गर्भवती महिलाओं की सेहत साथ खिलबाड़ करते हुए सरकारी संस्थानों को घटिया पंजीरी देने की शिकायते सामने आई थी। अभी वह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि रक्षा मंत्रलाय ने फौज को सप्लाई किये जाने वाले दूगध पदार्थो में भरी कमीया पाकर जो की सेहत के लिए नुकसान दायक है। वेरका के उत्पाद खरीदने ही नहीं बंद किए परन्तु वापिस भेजने की बात की है। सरकार के एक विश्वासपात्र आदारे जिस पर बहुत से किसानो ,डेयरी वालो व मजदूरों की निर्भरता है पर ऐसे सवाल उठने से गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि वेरका के साथ ऐसा खिलवाड़ या तो किसी षड़यंत्र के अधीन या फिर भ्रष्ठाचार की भेट चढ़ने के कारण हो रहा है जिसकी उच्चस्तरीय जांच जल्दी से जल्दी करवानी अति आवश्यक है ताकि वेरका की उच्च गुणवत्ता की साख पूर्ण वहाल सके तथा किसानों व,डेयरी वालो को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
Comments
Post a Comment