माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल महिलपुर में आधुनिक परंपराओं के अनुसार नन्हे-मुन्ने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी मनाई गई। इसमें प्री-प्राइमरी से प्राइमरी कक्षाओं में जाने वाले बच्चों को डिग्री वितरण समागम की तर्ज पर सुंदर पुषाकें पहनाकर सर्टिफिकेट वितरित किए गए। बच्चों के माता-पिता ने इसकी खूब खुशी मनाई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा पहले शबद गायन और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने समागम को प्रभावशाली ढंग से सम्पन्न करने वाले अध्यापकों की प्रशंसा की।
Comments
Post a Comment