माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदियाल सिंह जी अजनोहा का पैतृक गांव अजनोहा इन महापुरुषों के क्षेत्र की सिरमौर संस्था गरीब डे मुंह, गुरू दी गोलक संस्था रजि अजनोहा पिछले कई वर्षों से लोक भलाई के कार्य कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था मुखी भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा ने बताया कि संस्था द्वारा साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज जी अपार कृपा सदका क्षेत्र निवासी और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से सत्तवें पातशाह श्री गुरू हरिराए महाराज जी द्वारा बरोसाए गए बाबा यख जी के पैतृक गांव नरूड में गुरू नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी और लेबोरेटरी 4 जनवरी 2023 से चलाई जा रही है। 10 रुपये की पर्ची पर दवाई 2 दिन मुफ्त और लेबोरेटरी में 50% छूट पर सारे टेस्ट किए जाते हैं। संस्था की टीम द्वारा पत्रकार हरविंदर सिंह खालसा भुगरनी को सम्मानित चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खालसा जी निरंतर संस्था को सहयोग दे रहे हैं। इस अवसर पर हाजिर संस्था मुखी भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा, पत्रकार हरविंदर सिंह भुगरनी, जतिंदर सिंह राणा खालसा मुक्लियाना, डॉक्टर सुरिंदर सिंह ईसपुर, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह आदि हाजिर थे।
Comments
Post a Comment