होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ द्वारा गांव बोहन के वासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली “थिंक बिफोर यू क्लिक: साइबर लॉ फार ए सेफ डिजिटल लाइफ ” विषय के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन डीन डॉ. रंगनाथ सिंह तथा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका पुरी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए असिस्टेंट प्रो अलका रानी ने बताया कि रैली में विभाग के 65 विद्यार्थियों और 4 पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाले प्लेकार्ड लेकर लोगों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड, पहचान की चोरी, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
इस रैली के कोऑडिनेटर असिस्टेंट प्रो राहुल मधारा ने बताया कि रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गांव में घर-घर जाकर गाँव वासियों को जागरूक किया और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा साइबर कानूनों के तहत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया।
Comments
Post a Comment