रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में वार्षिक एथलेटिक्स एवं स्पोर्ट्स मेला आयोजित- हर्षदीप सिंह और जसवीर कौर बने बेस्ट एथलीट, इंजीनियरिंग स्कूल ओवरऑल चैंपियन





होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 

 रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में वार्षिक एथलेटिक्स एवं स्पोर्ट्स मेला बड़े उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा की सरपरस्ती और वाइस चांसलर डॉ. (प्रो.) चंद्र मोहन की अगुवाई में संपन्न हुआ।



खेल मेले में यूनिवर्सिटी के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं ने पूरे कैंपस को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।



मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर मीना के.पवार , अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर और “आयरन लेडी” खिताब विजेता, उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाने और सफलता के लिए फिटनेस, समर्पण तथा निरंतर अभ्यास को जरूरी बताया।



इस मौके चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।



इस मौके यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. (प्रो.) चंद्र मोहन ने आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक और खेल संबंधी उपलब्धियों के बारे विस्तृत जानकारी दी और संस्थान की प्रगति पर प्रकाश डाला।



समापन समारोह में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ रनर-अप रहा।



व्यक्तिगत वर्ग में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड फिजिकल एजुकेशन के हर्षदीप को बेस्ट मेल एथलीट तथा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस की जसवीर कौर को बेस्ट फीमेल एथलीट घोषित किया गया।



इस स्पोर्ट्स मीट के कोऑर्डिनेटर डॉ. परम प्रीत (डायरेक्टर स्पोर्ट्स) जिनके कुशल नेतृत्व, योजनाबद्ध प्रबंधन और समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश खन्ना, एक्स-कमांडेंट प्रदीप डोगरा और जिला एथलेटिक्स कोच बलबीर सिंह सहित गांवों के सरपंच , एडवोकेट्स, यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments