होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान फ़ॉशप्रिज्म मिस इंडिया का प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली ऐश मरवाहा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा तथा वाइस चांसलर डॉ. चंद्रमोहन ने ऐश मरवाहा को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।
समारोह में चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि ऐश मरवाहा की यह उपलब्धि आत्मविश्वास, समर्पण और निरंतर मेहनत का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने अपने प्रयासों से न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा भी दी है।
कार्यक्रम के अंत में अविनाश राय खन्ना ने ऐश मरवाहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं देश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके छात्रों के अलावा यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment