वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' अवार्ड से नवाज़े जाने पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने खन्ना को दी शुभकामनाएं
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' द्वारा पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को बीते दिनों अवार्ड से नवाजे जाने के चलते हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने खन्ना को शुभकामनाएं दीं
इस मौके नायाब सैनी ने कहा कि खन्ना मानव सेवा को समर्पित हैं। इसके साथ साथ खन्ना पर्यावरण सरक्षण के लिए भी अपनी बेजोड़ सेवाएं दे रहे हैं। सैनी ने कहा की खन्ना वास्तव में इस सम्मान के हकदार हैं जिसके चलते वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के पंजाब चैप्टर के सी.ई.ओ. संदीप डोगरा द्वारा खन्ना को दिया गया है जो की गर्व की बात है । खन्ना ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। इस मौके हरियाणा राज्य के अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment