होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि मण्डिओ में काम कर रहे आंढतियो की लम्बे समय से मांग चल रही थी, कि दशकों पहले तय की गई उनकी कमीशन बढ़ाई जाए क्युकि इस अरसे दौरान उनके खर्चो में भारी बृद्धि हुई है। मोदी सरकार ने उनकी मांग पर स्वीकार करते हुए आंढत की कमीशन जो कि पहले 46 रू प्रति क्विंटल थी को बढ़ाकर 50 .70 रू प्रति क्विंटल कर दिया है। इस प्रकार करीब 10 % कमीशन बढ़ने से पूरे भारत वर्ष के आंड़ती समुदाय में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से कृषि क्षेत्र की व्यवस्था और सुदृढ़ ही गई। इस मौके पर श्री सूद के साथ भाजपा नेता विजय पठानिया पूर्व भाजपा व जिला अध्यक्ष , सतीश बावा जिला भाजपा उपअध्यक्ष , यशपाल शर्मा तथा विजय कुमार सतिपाल भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment