*देसी दवाइयों और अध्यात्म के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे गांव झंडेर के बाबा शाम लाल बने प्रेरणा का केंद्र
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
गांव झंडेर के प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्तितव के मालिक बाबा शाम लाल जी अपने सादगीपूर्ण जीवन, भक्ति और समाज सेवा के लिए क्षेत्र में विशेष सम्मान के पात्र बने हुए हैं। वे न केवल लोगों को अध्यात्म से जोड़ते हैं, बल्कि देसी दवाइयों के माध्यम से आम लोगों का इलाज कर मानवता की सेवा भी कर रहे हैं।
गांव के निवासियों ने बताया कि बाबा शाम लाल जी हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते हैं और युवा पीढ़ी को सही मार्ग दिखाकर समाज में सकारात्मक वातावरण बना रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं।
वे ज्योतिष विद्या में भी निपुण हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। क्षेत्र के लोगों के अनुसार, बाबा जी निसंतान दंपत्तियों की सहायता के लिए भी विशेष दवाई देते हैं, जिससे कई परिवारों के जीवन में दोबारा खुशियां आई हैं।
इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि बाबा शाम लाल जी जैसी धार्मिक व्यक्तितव वाली शख्सियतें समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
Comments
Post a Comment