77 दिन का धरना, 7 मिनट में खत्मः गांव बस्सी गुलाम हुसैन में विजय सांपला ने दिलाय अंडरपास, लोगों में खुशी-संजीव तलवाड़ ने मामला पता चलते ही श्री सांपला के ध्यान में लाकर हल करवाने में निभाई अहम भूमिका



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 

 होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन से निकल रही हाई-वे की सड़क के कारण गांव की मुख्य सड़क को बंद किए जाने के विरोध में गांव निवासी पिछले 77 दिनों से धरने पर बैठे हुए थे। जिसके बारे में उन्होंने सरकार को भी लिखा लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल रहा था। लेकिन इस बात का पता अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवाड़ को जब लगा तो उन्होंने सारी बात पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के ध्यान में लाकर इसका हल करवा दिया। जिसके बाद गांव वालों ने धरना समाप्त करते हुए श्री सांपला और तलवाड़ का आभार व्यक्त किया।

जानकारी देते हुए गांव निवासी किसान नेता अमन, सरपंच सखजिंदर सिंह, पंच परवीन सैनी, पंच गुरविंदर सिंह, पंच सरबजीत संह, पंच मनजीत सिंह, पूर्व पंच बलबीर सिंह, एडवोकेट संजीव कुमार, पूर्व पंच सुरिंदर बामा, प्यारे लाल, करनैल सिंह, दलजीत, अमृतपाल आदि ने बताया कि उनके गांव से एक रास्ता जोकि साढे 16 फिट चौड़ा है, गांव से निकलता है और कंडी कनाल की सर्विज रोड के साथ मिलता है। इसके साथ ही इस रास्ता का लैवल गांव से नीचे होने के कारण बरसाती पानी निकाली का भी यह मुख्य रास्ता है। लेकिन हाई-वे निर्माण में लगी अथार्टी द्वारा इस रास्ते को बंद किया जा रहा था। जिस कारण गांव निवासियों को भविष्य में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा तथा बरसात के दिनों में पानी की निकासी न होने के कारण सारा गांव पानी में डूब जाएगा। इसके चलते उन्हें धरना लगाने का विवश होना पड़ा था। लेकिन इसका पता चलते ही संजीव तलवाड़ा द्वारा सारा मामला विजय सांपला के ध्यान में लाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जहां हाई-वे अथार्टी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया वहीं बड़े अधिकारी से फोन पर बात कर इसका हल करवाया। अब इस रास्ते में अंडरपास बनाए जाने की अधिकारियों ने सहमति दी है, जोकि गांव निवासियों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने इसके लिए विजय सांपला और संजीव तलवाड़ का आभार व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे विजय सांपला ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश की तरक्की और जनता की सुविधा के लिए कई प्रोजैक्ट चलाए हैं, जिनमें से यह हाई-वे भी एक है। उन्होंने कहा कि इस काम के कारण जहां भी लोगों को कोई परेशानी पेश आएगी उसे पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा ताकि कोई भी आम गांव निवासी व किसान परेशान न हो। उन्होंने कहा कि इससे जुड़ी आगे भी पेश आने वाली किसी भी समस्या के हल के लिए वह प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने हाई-वे अथार्टी के अधिकारियों से कहा कि वह इस प्रोजैक्ट को पूरा करने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का भी ध्यान रखें। क्योंकि, चलते काम में समस्या को दूर करना आसान होता है, एक बार प्रोजैक्ट पूरा हो जाए तो समस्याएं बढ़ती चली जाती हैं। इस अवसर पर संजीव तलवाड़ ने श्री सांपला द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हल करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और गांव निवासियों को आश्वस्त किया कि प्रोजैक्ट के दौरान किसी भी समस्या के हल के लिए वह सदैव उनके साथ हैं।

Comments