पंजाब सरकार ने नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए करवाई शानदार मैराथन शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की शहादत को समर्पित नेशनल मैराथन में 4000 से अधिक लोगों ने लिया भाग दौड़ में शामिल लोगों को नशे से सावधान और संगठित करने के अलावा खेलों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध की बड़े स्तर पर कार्रवाई: जय कृष्ण सिंह रौड़ी मैराथन को भारी समर्थन देने के लिए लोगों का किया धन्यवाद मैराथन में लड़कियों की बड़ी संख्या में भागीदारी सराहनीय: डॉ. गुरप्रीत कौर सामाजिक बुराइयों का अंत कर शहीदों के सपनों के समाज के निर्माण में सभी दें योगदान: किरनजीत सिंह संधू




माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
 पंजाब सरकार की ओर से नशे के खात्मे के लिए छेड़ा गया अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की शहादत को समर्पित नेशनल मैराथन का आयोजन आज सुबह स्थानीय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज में किया गया। इस मैराथन में समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
 
सुबह 4 बजे से शुरू हुई इस मैराथन में 42 किलोमीटर वर्ग के धावकों को सुबह 5 बजे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों के उत्साह और बहादुरी के सामने नशे की समस्या को खत्म करना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी के सांझे प्रयासों से नशे का खात्मा पूरी तरह संभव है, जिसके लिए पंजाब सरकार लगातार बड़े एक्शन ले रही है ताकि रंगले पंजाब का सपना साकार किया जा सके। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर आयोजित इस राष्ट्रीय मैराथन का उद्देश्य लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। लोगों द्वारा बड़े स्तर पर दिए गए सकारात्मक समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि सरकार के नशा-विरोधी प्रयासों ने जमीनी स्तर पर अच्छा प्रभाव छोड़ा है।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर वर्ग के धावकों को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि युवाओं का मैराथन के प्रति उत्साह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि माहिलपुर में इतनी बड़ी पहल में शामिल होकर युवाओं ने नशों के खिलाफ संदेश को दूर-दराज तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशों के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और पिछले चार वर्षों में नशों के विरुद्ध कई बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि माहिलपुर पहले फुटबॉल के गढ़ के रूप में जाना जाता था, लेकिन पिछले समय में यहां नशों का प्रभाव बढ़ गया था। अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशों के खात्मे के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि शहीदों के सपनों का पंजाब बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा “नशे को ना और खेलों को हां” का दिया गया संदेश बेहद सराहनीय है, जिससे नशों के प्रभाव को रोककर खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने 5 किलोमीटर मैराथन की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि लड़कियों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लेना बहुत प्रशंसनीय है।
डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार नशों के खात्मे के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है और खेलों के क्षेत्र में विशेष पहल की जा रही हैं। उन्होंने डिप्टी स्पीकर और उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसी पहलें लगातार जारी रहनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखा जा सके।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह संधू, जो विशेष रूप से इस कार्यक्रम में पहुंचे थे, ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और नशामुक्त रखने के लिए यह बेहद सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की सोच भी सभी को समानता और स्वस्थ जीवन प्रदान करने की थी, जिसके लिए उन्होंने देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।
उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों को खत्म कर हमें शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

मैराथन के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि:

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि 42 किलोमीटर में 142, 21 किलोमीटर में 350, 10 किलोमीटर में 513 और 5 किलोमीटर में 2867 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह

Comments