इतिहासिक बेगमपुरा दमड़ी शोभा यात्रा के प्रबंधों के लिए बोहण में सोसाइटी की हुई मीटिंग3 अप्रैल को संगतें जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचें/संत निर्मल दास, संत इंदर दास
माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब की विशेष मीटिंग डेरा संत सीतल दास बोहण में संत सर्वण दास चेयरमैन, संत निर्मल दास बाबे जौड़े अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर 3 अप्रैल को जालंधर से हरिद्वार तक आरंभ होने वाली इतिहासिक बेगमपुरा दमड़ी शोभा यात्रा के प्रबंधों और रेल टिकटों की बुकिंग संबंधी विचार चर्चा की गई।इतिहासिक बेगमपुरा दमड़ी यात्रा संबंधी जानकारी सांझी करते हुए गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी पंजाब के अध्यक्ष संत निर्मल दास बाबे जौड़े और जनरल सेक्रेटरी संत इंदर दास सेखै ने बताया कि हर साल की तरह सतिगुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व हरिद्वार में गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी की ओर से देश विदेश की संगतों के सहयोग से श्रद्धापूर्वक मनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को रेलवे स्टेशन जालंधर से भारी संख्या में संगतें दमड़ी शोभा यात्रा में शामिल होकर हरिद्वार जाएंगीं जहां 4 अप्रैल को गुरु रविदास बेगमपुरा आश्रम से हरि की पौड़ी तक पैदल शोभा यात्रा निकाली जाएगी और 5 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब भोग से उपरांत कीर्तन के दीवान सजाए जाएंगे जिस में रागी जथे और संत महापुरुष संगतों को निहालो निहाल करेंगे। उन्होंने कहा शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों को खुला बुलावा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं जिस के लिए संतों महापुरुषों की ओर से सेवा निभाई जा रही है।इस मौके पर संत सर्वण दास बोहण चेयरमैन, संत परमजीत दास कैशियर, संत सर्वण दास सलेमटावरी सीनियर उप अध्यक्ष, महंत प्रशोत्तम लाल चक्क हकीम, संत बलवंत सिंह डिंगरियां मीट अध्यक्ष, संत रमेश दास शेरपुर ढकौं, संत धर्मपाल शेरगढ़, संत बीबी कुलदीप कौर महिना, संत जगीर सिंह सर्वत दा भला आश्रम नंदाचौर, संत मनोहर दास, संत बीबी कमलेश कौर नाहलां, संत गुरमीत दास, संत प्रेम दास, संत प्रमेश्वरी दास सेखै, डेरा बोहण के सेवादार लवप्रीत और भारी गिनती में संगतें भी हाजिर थीं।
Comments
Post a Comment