चब्बेवाल की रैली दिखा देगी कि पूरा दोआबा अकाली दल के साथ खड़ा है-लाली बाजवा3 अप्रैल की रैली को लेकर मीटिंग, नेताओं को सौंपी गईं जिंमेवारियां


माहिलपुर/(दलजीत अज्नोहा 
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में 3 अप्रैल को चब्बेवाल में होने वाली रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मीटिंग पार्टी के जिला अध्यक्ष शहरी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा की अगुवाई में उनके घर पर हुई। इस मीटिंग के दौरान लाली बाजवा ने संगठन के विभिन्न नेताओं की रैली को लेकर ड्यूटी सौंपी। इस मौके पर लाली बाजवा की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इकबाल सिंह खेड़ा को भी सममानित किया गया। इस मौके पर लाली बाजवा ने कहा कि जिला होशियारपुर के विधानसभा हलका चब्बेवाल में होने वाली पार्टी की यह रैली ऐतिहासिक होगी और यह रैली दिखाएगी कि आने वाले चुनावों में दोआबा अकाली दल के पक्ष में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अच्छी तरह समझ चुके हैं कि राज्य की क्षेत्रीय पार्टी ही पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली दल की सरकार के दौरान उप मुखयमंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल ने जो विकास करवाया, उसकी झलक आज भी पूरे पंजाब में दिखाई देती है। लाली बाजवा ने कहा कि अकाली दल की सरकार के समय खेलों, स्वास्थ्य सुविधाओं, पानी के ट्यूबवेल के मुफत बिजली कनेक्शन, लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह सुविधा केंद्र खोले गए, इसके अलावा और भी कई बड़े काम अकाली दल सरकार ने किए, जबकि राज्य की मौजूदा आप सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है और इस सरकार के दौरान दिल्ली के लोगों ने पंजाब को जी भर कर लूटा है, जिसका अब पर्दाफाश हो चुका है और इसी वजह से राज्य के लोग आम आदमी पार्टी को सबक सिखाने वाले हैं। इस समय बरिंदर परमार, दविंदर सिंह बैंस, हरिंदरपाल सिंह झिंगड़, बलराज चौहान, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, लखविंदर ठक्कर, कुलदीप सिंह बब्बू बाजवाड़ा, प्रभ कैनेडा, हरभजन धालीवाल, रविंदरपाल सिंह मिंटू, रणधीर सिंह भारज, गुरप्रीत सिंह कोहली आदि भी मौजूद थे।

Comments