**28वां वार्षिक आंखों का निःशुल्क कैम्प भाई कन्हैया जी चैरिटेबल ब्लड सेंटर एवं हस्पताल में 16 मार्च को लगाया जाएगा/जसदीप सिंह पाहवा**इस कैम्प के दौरान आंखों के रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत गुलजार सिंह मरीजों की जांच करेंगेलजसदीप सिंह पाहवा


**हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
गुरुद्वारा मिठा टिवाणा हुशियारपुर की ओर से महंत बाबा तारा सिंह जी सेवापंथी जी की याद को समर्पित 28वां वार्षिक आंखों का निःशुल्क कैम्प भाई कन्हैया जी चैरिटेबल ब्लड सेंटर एवं हस्पताल में 16 मार्च को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक लगाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए अध्यक्ष जसदीप सिंह पाहवा ने बताया कि इस कैम्प के दौरान आंखों के रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत गुलजार सिंह कैम्प में आए मरीजों की आंखों की जांच करेंगे तथा ऑपरेशन करेंगे। इस कैम्प के दौरान मरीजों को चश्मे एवं दवाइयां निःशुल्क दी जाएंगी।

Comments