।
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से गत दिवस 3 वर्षीय एक बच्चे का कॉर्निया ट्रांसप्लांट करवा कर नई रोशनी प्रदान की गई थी। जिससे प्रभावित होकर एन.आर.आई विजय पाल जगपाल व उनकी धर्मपत्नी रजिंद्र कौर जगपाल ने सोसाइटी को 25000 रुपए की दान राशि भेंट की । इस अवसर पर प्रधान जे. बी. बहल ने उन्हें सोसाइटी के कार्य संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सोसाइटी द्वारा अब तक 4162 लोगों का कॉर्निया ट्रांसप्लांट करवा कर उन्हें रोशनी प्रदान की जा चुकी है।
इस मौके पर विजयपाल जगपाल ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन करना सबसे बड़ा पुन्य का कार्य है। उन्होंने लोगों से भी अपील की वह भी नेत्रदान करने हेतु प्रण पत्र भरे ताकि जो लोग अंधेरी जिंदगी जी रहे हैं उनके जीवन को भी रोशन किया जा सके।
इस अवसर पर चेयरमैन बॉडी डोनेशन डा. तरसेम सिंह ने शरीर दान करने के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सोसाइटी की ओर से विभिन्न मेडिकल कालेजो में 30 शरीर मरणोपरांत भेजे जा चुके हैं और 250 लोगों द्वारा शरीर दान करने हेतु प्रण पत्र भी भरे जा चुके हैं इस अवसर पर डा. लखविंदर कुमार, प्रो. दलजीत सिंह, मदन लाल महाजन, अश्वनी कुमार दत्ता, कृष्ण किशोर, बलविंदर कुमारी, हरिकिशन गांगर, ओंकार सिंह चाहिलपुरी, डा. दीपक,राजन मलहन, हैप्पी साधोवाल, हरप्रीत सिंह बैंस, शिंदा गोलियां व अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment