शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन21 मार्च शाम 6 बजे से 22 मार्च शाम 6 बजे तक टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंधजेजों से माहिलपुर रोड, नंगल से गढ़शंकर रोड और गढ़शंकर रोड से श्री आनंदपुर साहिब रोड पर टिपरों की आवाजाही रहेगी बंद



होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज यहां आदेश जारी करते हुए 22 मार्च को माहिलपुर में आयोजित होने वाली शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन के मद्देनज़र टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।

जारी आदेशों के अनुसार यह प्रतिबंध 21 मार्च शाम 6 बजे से 22 मार्च शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

आदेशों के मुताबिक श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर से शुरू होने वाली इस नेशनल मैराथन में विभिन्न कैबिनेट मंत्री, विधायक, वीआईपी और राज्य स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसके चलते सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह कदम उठाया गया है।

यह प्रतिबंध जेजों से माहिलपुर रोड, नंगल से गढ़शंकर रोड तथा गढ़शंकर रोड से श्री आनंदपुर साहिब रोड तक लागू रहेगा। इन मार्गों पर खनन सामग्री ढोने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Comments