टी-20 विश्व कप जीतने पर एचडीसीए ने मनाया जश्न, खिलाड़ियों को दी प्रेरणा देने की नसीहत




होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 

एचडीसीए होशियारपुर की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 विश्व कप जीतने की खुशी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एचडीसीए के खिलाड़ियों को मिठाइयां बांटी गई व भारतीय क्रिकेट जिंदाबाद, भारत माता की जय के जयघोष के साथ बच्चों ने भारत के विश्व विजेता होने की उत्सव मनाया। इस अवसर पर एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने  खिलाड़ियों को मन लगाकर कड़ी मेहनत करने व पंजाब व देश के लिए खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंनें कहा कि आज कड़ी मेहनत कर ही हम क्रिकेट में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मकाम हासिल कर सकते है। उन्होंनें आशा व्यक्त की कि जिस लगन से एचडीसीए कोच बच्चों को मेहनत करवा रहे है, इससे आने वाले दिनों में होशियारपुर से कोई-न-कोई खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगा। भारतीय टीम के विश्व कप जीतने के अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष दलजीत सिंह खेला ने समूह भारतीय टीम को बधाई देते हुए बच्चों से खूब मन लगाकर मेहनत कर अपने माता-पिता व होशियारपुर का नाम रोशन करने की बात कही। इस मौके पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, पंकज कुमार, दिनेश शर्मा, ग्राउंडमैन सोढीराम, जिला महिला कोच दविंदर कल्याण, जूनियर कोच निकिता कुमारी ने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने की बधाई दी। इस अवसर पर एचडीसीए के सचिव विवेक साहनी, डा. पंकज शिव, मनोज ओहरी, ठाकुर योगराज के अलावा एचडीसीए के वरिष्ठ खिलाड़ी सतप्रीत साबी, सोनू ठाकुर, जसवीर सिंह, अनिल हंस, नरेश कालू, तारा चंद, अमित ठाकुर, कुलवीर हैप्पी, आदि ने भी बधाई दी

Comments