निर्मल भेख के समूह संतों महापुरुषों द्वारा होला मोहल्ले के संबंध में श्री आनंदपुर साहिब में 2 मार्च को आयोजित होगा विशाल नगर कीर्तन/संत गुरचरण सिंह पंडवा*श्री महंत स्वामी ज्ञान देव सिंह जी मुखी श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला कनखल हरिद्वार की अध्यक्षता में आयोजित होगा यह नगर कीर्तन
*
हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
तप स्थान कुटिया छंभवाली पंडवां के मुख्य सेवादार संत गुरचरण सिंह पंडवा ने बताया कि निर्मला भेख के समूह संतों महापुरुषों द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ले का त्योहार निर्मल भेख भूषण श्री महंत स्वामी ज्ञान देव सिंह मुखी श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला कनखल हरिद्वार की अध्यक्षता में बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को प्रातः 9 बजे नगर कीर्तन आरंभ किया जाएगा। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया में पांच प्यारों के नेतृत्व में श्रीमान संत भगवान सिंह हरखोवाल वालों के अंस्थान श्री आनंदपुर साहिब जी से आरंभ होकर मेन रोड से होते हुए बाजार के रास्ते तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी में समाप्ति होगी। इस अवसर पर उन्होंने समूह संगतों को अपील कि वे इस नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
Comments
Post a Comment