मेरे कार्यों पर हलका वासियों की प्रवानगी ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा: डॉ. ईशांकमखसूसपुर में ₹19 लाख के विकास कार्य किए गए लोकार्पितपानी की टंकी के लिए ₹21 लाख के अतिरिक्त फंड की घोषणा
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा
ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने मखसूसपुर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें गांववासियों को समर्पित किया। ₹8 लाख की ग्रांट से दो धर्मशालाओं का निर्माण एवं मरम्मत कार्य करवाया गया, जबकि ₹11 लाख की ग्रांट से गांव की एक गली भी पक्की बनवाई गई।
उद्घाटन कार्यक्रम को गांववासियों का उत्साहजनक समर्थन मिला। उन्होंने इन कार्यों के पूर्ण होने पर अपनी खुशी और संतुष्टि व्यक्त की तथा विधायक द्वारा किये जा रहे इन प्रयासों - कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धर्मशालाओं और पक्की गली के निर्माण से गांववासियों के दैनिक जीवन में सुधार होगा और सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
“मेरे गांवों के लोगों की खुशी और आशीर्वाद मुझे हर दिन और अधिक मेहनत करने तथा बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित करते हैं,” डॉ. ईशांक ने अपनी जन-केन्द्रित सोच व्यक्त करते हुए कहा। सभा को संबोधित करते हुए डा इशांक ने निरंतर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और गांव में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से पानी की टंकी के लिए भी ₹21 लाख की राशि जारी करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान गांववासियों ने डॉ. ईशांक की सराहना की और यह भरोसा जताया कि वे अपने विधायक के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे, जो क्षेत्र के विकास और सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर सरपंच नीलम शर्मा, पंच कुशल कुमार बब्लू, महिंदर सिंह, ज्योति, रेखा देवी, पूर्व पंच दलवीर सिंह, अजयब, बलबीर सिंह, मोहन लाल, फौजी लाल सिंह, सतपाल बागला, बलदेव सिंह फौजी, जतिंदर कुमार आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment