होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
अलायंस क्लब इंटरनेशनल की जयपुर में आयोजित 18वीं कन्वेंशन में होशियारपुर के अलायंस परिवार की ओर से अलायंस डिस्ट्रिक्ट 119 के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें औरों के साथ एैली. अशोक पुरी, एैली. एडवोकेट एस.पी. राणा, एैली. रमेश कुमार, एैली. डॉ. एस.पी. जोशी, डिस्ट्रिक् ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी, एैली. अश्वनी कुमार दत्ता और एैली. डॉ. एस.पी. जोशी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
लायंस और रोटरी के 100 साल के इतिहास के बाद अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था अलायंस क्लब इंटरनेशनल की 18वीं कन्वेंशन जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम के मल्टीपल में काम कर रही संस्थाओं को सम्मानित करने के पश्चात वर्ष 2026-27 के लिए इंटरनेशनल प्रेसिडेंट एैली. मनीष लकोटिया (ईस्ट मल्टीपल), वाइस प्रेसिडेंट एैली. एम.एल. गुप्ता (वेस्ट मल्टीपल) और सेकंड वाइस प्रेसिडेंट एैली. अशोक पुरी को चुना गया।
नार्थ मल्टीपल में 2008 से सक्रिय पंजाब के अलायंस परिवार को यह पहली बार प्रतिनिधित्व मिला है। एैली. अशोक पुरी 2004 से 2014 तक सक्रिय रहे और उन्होंने 2015 से अब तक हिमाचल और पंजाब के हिमाचल सीमा से सटे जिलों, पठानकोट, होशियारपुर, रोपड़, लुधियाना और नवांशहर में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी यह सफलता 2004 से 22 वर्षों की कड़ी मेहनत और सफल प्रशासनिक प्रदर्शन का सम्मान है। पंजाब के सभी अलायंस सदस्यों में इस वर्ष एैली. अशोक पुरी के चुने जाने पर खुशी की लहर पाई जा रही है। इस कन्वेंशन में अन्य लोगों के अलावा एैली. कमल के. वर्मा, एैली. सुमेश कुमार, एैली. मनोज कुमारी, एैली. नरेश चड्ढा और एैली. नरेंद्र जोशी भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर एैली. अशोक पुरी ने बताया कि आने वाले वर्षों में नार्थ मल्टीपल उत्तर भारत के सभी राज्यों में समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।
Comments
Post a Comment