महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण जरूरी – डॉ. मनदीप कमल****14 साल की बच्चियों को लगाया जाएगा एच.पी.वी. टीका – डॉ. सीमा गर्ग**
**होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
** सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 28 फरवरी 2026 से की गई है। इसके तहत 14 वर्ष की उन बच्चियों को, जिनकी उम्र अभी 15 वर्ष नहीं हुई है, एच.पी.वी. का टीका लगाया जा रहा है ताकि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य इस टीकाकरण के माध्यम से लड़कियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह वैक्सीन बहुत लाभदायक है और इस टीकाकरण के माध्यम से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह वैक्सीन एक ही खुराक के रूप में दी जाएगी और यह पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर टीकाकरण शेड्यूल में उन सभी वैक्सीनों को शामिल कर रहा है जिनसे भविष्य में खतरनाक बीमारियों का सामना किया जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर बीमारी है और इससे बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। भारतीय महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर के बाद दूसरे स्थान पर आता है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करने के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा और इसका रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल के माध्यम से रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में सीएचसी टांडा, पीएचयू पालदी, पीएचसी मंड मंडेर, पीपी यूनिट सिविल अस्पताल होशियारपुर, सीएचसी हरटा बदला, पीएचसी हाजीपुर, सीएचसी शाम चौरासी, पीएचसी चकोवाल, पीएचसी बुद्धावड़, सीएचसी भुंगा, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर पुरहीरा, पीएचसी पोसी, सब-डिविजनल अस्पताल मुकेरियां, सीएचसी माहिलपुर, पीएचसी कमाही देवी, सब-डिविजनल अस्पताल गढ़शंकर, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर इस्लामाबाद, सब-डिविजनल अस्पताल दसूहा, सीएचसी बीनेवाल और सीएचसी भोल कलोटा में एच.पी.वी. टीकाकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जानकारी अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि माता-पिता अपनी बेटियों को निश्चिंत होकर यह टीका लगवा सकें।
Comments
Post a Comment