14 मार्च को मोगा रैली में अमित शाह भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : खन्ना


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
: पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिनांक 14 मार्च को मोगा जिला में भाजपा की तरफ से एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे।
उक्त विचार खन्ना ने अपने कार्यालय में मिलने आये लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के पंजाब आगमन सम्बन्धी पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, पंजाब के असुरक्षित माहौल, पंजाब के थम चुके विकास और पंजाब के निरंतर अँधेरे की और बढ़ रहे भविष्य के लिए अमित शाह की यह रैली प्रकाश स्वरूपी होगी जो आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी के अंधकारमयी शासन से निकाल कर भाजपा के प्रकाशमान नेतृत्व की तरफ लेकर जाएगी और पंजाब में अमन शान्ति, मजबूत कानून व्यवस्था और चहुमुखी विकास के लिए पंजाब में भाजपा की सरकार स्थापित करने में अहम् योगदान देगी। इस मौके खन्ना के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर खुराना और नवदीप सूद भी उपस्थित थे।

Comments