**माहिलपुर/दलजीत अजनोहा
गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल माहिलपुर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, देश-विदेश की संगतों द्वारा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी सेवा सोसाइटी क्षेत्र माहिलपुर के सहयोग से 13 मार्च को महान गुरमति समागम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, अध्यक्ष एसजीपीसी और गुरुद्वारा शहीदां के मैनेजर गुरदयाल सिंह की ओर से संयुक्त रूप में बताया कि यह महान गुरमति समागम नानक शाही संमत 557 के नए वर्ष के 1 चेत की आमद को समर्पित होगा, जो शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा।इस दौरान पंथ के प्रमुख रागी, ढाडी, कथा वाचक, कीर्तनी जत्थे संगतों को गुरबाणी के मनोहर कीर्तन, कथा विचारों, ढाडी वारो से निहाल करेंगे। जिनमें भाई गुरभेज सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, बलवीर सिंह हुसैनपुरी कविशर धर्म प्रचार कमेटी, ज्ञानी मनजीत सिंह लुधियाना पंथक ढाडी जत्था, भाई पलविंदर सिंह हेड ग्रंथी कथावाचक गुरुद्वारा चरण कमल साहिब बंगा, भाई हरमेश सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल, भाई गुरजिंदर सिंह कथा वाचक गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल शामिल होंगे। इस मौके पर संगतों को गुरू के लंगर अटूट वर्ताए जाएंगे।
Comments
Post a Comment