जागो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 12वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गयाजागो वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिला दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर लगाया गया
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
जिला होशियारपुर के कस्बा महिलपुर में 12वां रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 33 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉक्टर जसवंत सिंह, सीनियर मेडिकल अफसर, सरकारी अस्पताल महिलपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शिविर का उद्घाटन किया। खालसा कॉलेज महिलपुर के प्रिंसिपल परविंदर सिंह जी ने विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया।
***सम्मान और संदेश***
जीवन चंदेली, समाजसेवी को सोसाइटी की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो सामाजिक कार्यों, सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और अच्छे लेखक भी हैं। प्रिंसिपल सरबजीत सिंह, जागो वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और सचिव आरके भाटिया ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य हमेशा चलते रहने चाहिए ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए। उन्होंने महिला दिवस पर बोलते हुए कहा कि महिलाओं को बराबर के अधिकार मिलने चाहिए।
**पर्यावरण और सहयोग***
दोआबा वातावरण प्रेमी कमेटी महिलपुर ने रक्तदाताओं को आम के पौधे बांटकर संस्कृति और विरासत से जुड़ने का संदेश दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बब्बू महिलपुरी, पूर्व एमसी जगदीप सिंह और सभी सदस्य मौजूद थे। सरकारी अस्पताल की ब्लड बैंक ने रक्त इकाइयां एकत्र करने में पूर्ण सहयोग दिया।
***उपस्थित सदस्य**
इस अवसर पर आरआर भाटिया, निर्मल नोली, बिल्ला खरोड़ी, गुरमिंदर कैंडोपाल, राउ कैंडोवाल, डॉक्टर मोहन लाल, गुरजीत भार्टा, अमनदीप बड़ियां, मास्टर करनैल सिंह, रविंदर सिंह रॉकी सलू, विक्की भाटिया, विक्की नमोलिया, सन्नी राठौर, ग्रीस पब्बी, मनीष बब्बी, सुखविंदर सिंह सरपंच, किशोरी लाल, सचिन पब्बी, ईसान पब्बी, बंधना ईशा पब्बी, मास्टर राजवीर, हरजिंदर सिंह पब्बी, राधिका पब्बी, मंदीप सिंह, मैडम कुलविंदर कौर भाटिया, कंचन बाला, गुरप्रीत कौर, हरजीत कौर, अमनदीप कौर खेड़ा और बहुत सारे सदस्य हाजिर थे।
Comments
Post a Comment