गांव मोजोवाल मजारा में लाखों की चोरी का मामला पुलिस के पास लटका *पुलिस की ओर पीड़ित परिवार को किसी पर संदेह होने की बात कही जा रही है। **पीड़ित परिवार के मुताबिक शिकायतकर्ता और उनकी बेटी अकेले रहती हैं घर उन्होंने आने वाले समय में खतरे का खदशा जताया। **थाना प्रमुख ने जताई जांच की प्रतिबद्धता थाना प्रमुख ने कहा कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
**एसबीएस नगर/दलजीत अजनोहा
जिला शहीद भगत सिंह नगर की तहसील बलाचौर के गांव मोजोवाल मजारा की निवासी सेवा मुक्त अध्यापिका मैडम कुलविंदर कौर पत्नी हरभजन सिंह ने बताया कि वह और उनकी वकील बेटी दोनों घर में अकेले रहती हैं। पिछली 22 जनवरी को बह अपने रिश्तेदार के गांव समुदाडा गई थीं, किसी कारण वे रात को वापस नहीं आ सकीं। दूसरे दिन घर लौटने पर घर के अंदर का मुख्य दरवाजा टूटा पड़ा था।
*घर में चोरी की घटना का विवरण
अंदर जाकर देखा तो कपड़े बिखरे पड़े थे, अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी और उनकी मौजूदगी में ही बलाचौर पुलिस को सूचना दी।**
हालांकि पुलिस दो-तीन बार फोन करने के बाद आई, फोटोग्राफी करके मौके का जायजा लेकर चली गई, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। थाने पहुंचकर कानूनी कार्रवाई के बारे में पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। *थाना प्रमुख ने कहा कि अगर आपको किसी पर संदेह है तो बताओ। शिकायतकर्ता ने कहा कि वे मां-बेटी घर में रहती हैं, ऐसी घटना से आने वाले समय में भी खतरा हो सकता है।
*पीड़ित परिवार की मांग
उन्होंने मांग की कि चोरों ने उनके घर से करीब 5 तोले सोना, एक पायआ चांदी और 25 हजार रुपये नकद चोरी किए हैं, उनकी तलाश करके कानूनी कार्रवाई की जाए। **दूसरे ओर बलाचौर थाने के प्रमुख से फोन नंबर 94176/68900 पर बात की तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment