बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का दिया प्रसंशा पत्र


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 नई दिल्ली में ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड 2026 के आयोजित समागम में बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूनाइटेड किंगडम द्वारा दिए प्रसंशा पत्र में लिखा है की डॉ. नरेश कुमार भूंबला गुज्जर कम्युनिटी से सबंधित अकेले व्यक्ति है जिसने छोटे से इंटरनेशनल सत्तर पर मानवाधिकार के लिए काम किया और वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन का नेशनल वाईस प्रधान बना । इसके इलावा समाज सेवा के कार्यों के इलावा कार्य जमीनी सत्तर पर जन कल्याण के कार्यों में लगातार जुड़े है। इसके इलावा काफी संख्यां में ब्लड डोनेशन कैंपो का आयोजन किया और युवा वर्ग को रक्तदान करने के लिए मोटीवेट किया जा रहा है। डॉ. नरेश कुमार भूंबला ने सोशल सर्विसेज एंड ह्यूमन राइट्स में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की और नेशनल और इंटरनेशनल सत्तर पर ह्यूमन राइट्स के लिए काम किया है। डॉ. नरेश कुमार भूंबला के के सैकड़ों कामों के चलते बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन का यूनाइटेड किंगडम का प्रसंशा पत्र दिया गया।
डॉ. नरेश कुमार भूंबला ने यूनाइटेड किंगडम का प्रसंशा पत्र देने के लिए बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब मेरी जिम्मेवारी और बढ़ गई है और पहले से भी ज्यादा समाज सेवा और ह्यूमन राइट्स के लिए काम करूंगा।

Comments