होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा
द नॉर्थ जोन बैंक स्टाफ (स.स) थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड होशियारपुर की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल की दाखिला मुहिम के तहत विद्यार्थियों को कॉपियां, बस्ते और वार्षिक फीस की अदायगी में सहायता प्रदान करने का लक्ष्य पूरा करने की घोषणा की गई। सोसायटी के प्रधान जगदेव सिंह परमार ने मौके पर विद्यार्थियों को पढ़ाई का सामान भेंट करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों की वार्षिक फीस और बोर्ड द्वारा निर्धारित दाखिला फीस का भुगतान सोसायटी की ओर से करने की जिम्मेदारी ली। सोसायटी के पदाधिकारी एच.सी. मनोचा ने विद्यार्थियों को भविष्य में चिंतामुक्त होकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे पढ़ाई के खर्चों को लेकर परेशान न हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोसायटी हर समय जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी। सोसायटी की पदाधिकारी कांता सोढ़ी ने स्कूल के पांच विद्यार्थियों को निजी स्तर पर गोद लेने की घोषणा की। सोसायटी के सचिव पी.सी. शर्मा ने 20 विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च सोसायटी द्वारा वहन करने का ऐलान करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत अच्छे ढंग से देखभाल और रखरखाव किया जा रहा है। प्रबंधन समिति के प्रधान गुरप्रीत ने आए हुए पदाधिकारियों का धन्यवाद और सम्मान किया। स्कूल के प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर ने सोसायटी के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस सहयोग के लिए सदैव ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर संत लाल, कांता महे, हरभजन सिंह, अशोक कुमार शर्मा, पलविंदर सिंह, जगतार सिंह, अवतार सिंह, भजन सिंह, जसपाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment