होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
वास्तु हमारे जीवन में होने वाली हर घटना में अपनी भूमिका अदा करता हैं अगर कोई दुखद हादसा या धटना घटित हो जाए वह भी झूठी तो उस झूठे संकट से बचने के लिए वास्तु बहुत ही कारगार साबित हो सकता है ।अगर कोई व्यक्ति अकारण गंभीर संकट में फंस जाएं झूठे मुकदमें या झूठे आरोपों से घिर जाए तो वह व्यक्ति अपने घर की वास्तु को सुधार कर आरोपों से मुक्ति पा सकता है साथ ही अपने आप को निर्दोष भी साबित कर सकता है ऐसा मानना है अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवं लेखक डॉ भुपेन्द्र वास्तुशास्त्री का ।उदाहरण स्वरूप कोई व्यक्ति जमीन जायदाद को लेकर झूठे मुकदमों में फंस जाएं तो सबसे पहले उसे अपने घर की दक्षिण दिशा को दोष मुक्त करना होगा साथ ही अग्निकोण को भी सुधारना होगा इन दोनों दिशाओं का सुधार होते हैं मुकदमे से निजात मिलने की प्रबल संभावना बन जाति है।कोई व्यक्ति चुनाव परिणामों को लेकर झूठे आरोपों से निजात पाना चाहता है तो वह अपने घर के नेरीत्य कोण ,दक्षिण दिशा व पूर्व दिशा को दोष मुक्त करे ।कोइ व्यक्ति किसी महिला के द्वारा झूठे और मनघड़त मुकदमे में फंस जाएं तो सबसे पहले वह अपने घर के अग्निकोण में गम्भीर वास्तु का निवारण कर वायव्य कोण व ईशान कोण को भी दोष मुक्त करे। इन तीनो दिशाओं के दोष मुक्त होते ही झूठे मुकदमें के गंभीर संकट से तुरन्त मुक्ती मिल सकती हैं। अग्निकोण में शयन कक्ष भी नहीं होना चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। कोइ व्यक्ति झूठी बदनामी का शिकार हो रहा हैं तो उसे अपने घर का नेरित्य कोण व पूर्व दिशा को दोष मुक्त करना होगा। जब नेरित्य सुधर जाएगा पूर्व दिशा अच्छी हो जायेगी तो खोई हुई साख पुनः प्राप्त हो सकती हैं। वास्तु सुधार कर व्यक्ति जीवन में हर सुख सुविधा पा सकता है जिसका वो असली हकदार हैं।वास्तु जिसके पक्ष में दुनिया उसके वश में ।

Comments
Post a Comment