संत प्रेम दास जी की बरसी समागम डेरा संत सीतल दास बोहण में श्रद्धा पूर्वक मनाए गए


माहिलपुर/ दलजीत अजनोहा
महान तपस्वी श्रीमान 108 संत बाबा प्रेम दास जी की बरसी समागम डेरा संत सीतल दास बोहण में देश विदेश की संगतों की ओर से मौजूदा गद्दी नशीन संत सर्वण दास जी चेयरमैन गुरू रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से  श्रद्धा पूर्वक मनाए गए। जिसमें पहले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत कीर्तन के दीवान सजाए गए जिस में प्रसिद्ध रागी जत्थों और संतों महापुरुषों की ओर से संगतों को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया।इस अवसर  गुरू रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी संत इंदर दास सेखै, संत सर्वण दास सलेमटावरी, संत बलवंत सिंह डिंगरियां, संत धर्मपाल शेरगढ़, संत जगीर सिंह सर्वत द भला आश्रम नंदाचौर, संत सतनाम दास विछोही, संत कृपाल दास भारटा, संत कुलदीप दास बसी मरूफ, संत बीबी कुलदीप कौर मेहना, डेरा बोहण के सेवादार लवप्रीत के जथे वलोन कथा कीर्तन राही संत प्रेम दास जी को श्रद्धा सुमन भेंट किए और नामबाणी से जोड़ा गया इस अवसर पर  संत सर्वण दास जी की ओर से संतों महापुरुषों, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक व्यक्तियों को विशेष सन्मानित किया और संगतों का धन्वाद किया। इस अवसर अपर  हलका चब्बेवाल विधायक डा. इशांक कुमार, डा. जस्वंत सिंह एस एम ओ, रजिंदर कुमार भाटिया रिटा. डायरेक्टर, इंजी. मनरूप सिंह, एडवोकेट पलविंदर मान, कुलवंत राय, लंबरदार हरभजन दास कराड़ी और भारी संख्या में संगतें उपस्थिति थे

Comments