पंजाब सरकार, एम.पी. विधायक व बी.डी.पी.ओ के खिलाफ नारेबाजी


हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा
जिला हुशियारपुर के गांव हुकुमतपुर में करीब दो माह से छपड़ के गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी गलियों में खड़ा होने से नर्क भरी जिंदगी जी रहे गांव वासियों द्वारा पंजाब सरकार, एम.पी. विधायक व बी.डी.पी.ओ के खिलाफ पूर्व सरपंच पलविंदर सिंह व समाजसेवी विजे कुमार के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर गांव निवासी राम लाल, पलविंदर सिंह, विजे कुमार, कुलदीप सिंह, अजे कुमार, अजीत पाल, रमनदीप, जस्विंदर सिंह, सेवा सिंह, रजिंदर कौर पंच, कुलवीर कौर, कशनीर कौर, रंजीत कौर, कुलवंत कौर, अमनदीप कौर, कृष्णा, निर्मला, सुनीता रानीसहित अन्य गांव निवासियों ने बताया कि गांव के छपड़ का गंदा पानी पहले खेतों में होता हुआ आगे चला जाता था लेकिन अब जिम्मेदारों के भाईचारे द्वारा बांध लगाने के कारण गंदे पानी का निकास नहीं हो रहा और यह पानी गलियों में ही खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि करीब पिछले दो महीनों से गलियों में पानी खड़े होने से वे नर्क भरी जिंदगी बिता रहे हैं, ऊपर से टूटी हुई पाइपों से भी गंदा पानी आने लग पड़ा है और वे गंदा पानी पीकर जिंदगी बसर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर रोज गंदे पानी से लांघने से उनके पैरों पर खराश भी हो गई है और अन्य बड़ी बीमारियां फैलने का खतरा है। बताया गया कि इस संबंधी उन्होंने सरपंच, बी.डी.पी.ओ. महिलपुर को भी बताया लेकिन कोई असर नहीं। फिर उन्होंने लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान की अगुवाई में डिप्टी कमिश्नर मैडम आशिका जैन को भी मांग पत्र दिया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ महिलपुर रजिंदर कौर व गांव के सरपंच सूरज प्रकाश ने बताया कि छपड़ के पानी का आगे निकासी न होने के कारण यह पानी टोभे से लगते घरों की गलियों में चढ़ गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पानी की निकासी का प्रबंध किया जा रहा है।

Comments