विकसित भारत की नींव रखने वाला जनहितैषी बजट: निपुण शर्मा प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में बजट पेश किया गया ।जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल स्तर पर इक्कठे होकर लाइव प्रसारण देखा गया।इसी कड़ी में होशियारपुर के पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रेम बजाज के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना उपस्थित हुए।
इस मौके पूर्व सांसद खन्ना ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे ले जाने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग—सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करता है।
निपुण शर्मा ने कहा कि इस बजट में बुनियादी ढांचे के लिए लगभग 11 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही रेलवे, सड़क, हाइवे और शहरी विकास के लिए रिकॉर्ड निवेश से लाखों नए रोजगार अवसर पैदा होंगे। कृषि और ग्रामीण विकास के लिए भी हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान कर किसानों की आय बढ़ाने और गांवों को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि मध्यम वर्ग को कर राहत, युवाओं के लिए कौशल विकास और स्टार्टअप प्रोत्साहन, महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग, तथा स्वास्थ्य और शिक्षा बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि यह बजट पूरी तरह जनकल्याण को समर्पित है। डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों को इस बजट से नई मजबूती मिलेगी।
जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के भारत का रोडमैप है। उन्होंने इस जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।इस मौके कुलवंत कौर, उमेश जैन, सुरेश भाटिया, जिंदू सैनी,आनंद अग्रवाल,कमल वर्मा,राजा सैनी, हरिकृष्ण धामी,अरुणेश कपूर, तुषेय सूद, सूर्यांश मित्तल, गगनदीप,अर्शदीप, बलप्रीत सिंह,बिल्लू आदि उपस्थित थे।

Comments