ऐसे अद्भुत आयोजन स्वामी महंत उदयगिरि जी महाराज जैसे तपस्वियों के दृढ़ संकल्प से ही संभव हो सकते हैं/रवि चाणक्य
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
मिशन नव भारत व नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर होशियारपुर में स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जा रहे 1101 कुण्डीय रुद्र महा यज्ञ में भाग लेने की अपील की । इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में कहा कि ऐसे अद्भुत आयोजन स्वामी महंत उदयगिरि जी महाराज जैसे तपस्वियों के दृढ़ संकल्प से ही संभव हो सकते हैं । उन्होंने कहा कि वह और उनके संगठन इस पुनीत कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगे । उन्होंने कहा कि जिस धरती पर यह महान यज्ञ हो रहा है उसे आज के बाद हमें रुद्रधाम के नाम से पुकारा जाना चाहिए । इस अवसर पर श्री कालीनाथ तीर्थक्षेत्र हिमाचल प्रदेश के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वानंद महाराज ने कहा कि क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें अपने जीवन काल में ऐसे महान यज्ञ में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है । समाजसेवक सतीश उप्पल ने इस अवसर पर सूचना देते हुए कहा कि यज्ञ में भाग लेकर आहुतियाँ अर्पित करने का कोई भी निश्चित शुल्क नहीं हैं । प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाले वाले हवन हेतु भक्तजन इच्छानुसार तन मन धन से सहयोग कर सकते हैं । इस अवसर पर बीबीसी इंडिया से राकेश पुंज , बलजिंदर मान माहिलपुर व अन्य भक्तगण उपस्थित थे ।

Comments
Post a Comment