भाजपा सरकार के किसान व व्यापारी विरोधी समझौतों के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन - जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह चेची के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (शहरी) एवं मार्केट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय होशियारपुर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह रोष प्रदर्शन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किए गए कथित व्यापारी एवं किसान विरोधी समझौते के विरोध में आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह चेची ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले देश के व्यापारियों और किसानों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समझौते भारतीय बाजार, छोटे व्यापारियों और कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी अपने व्यापारी और किसान भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब भर में ‘आप’ द्वारा इसी मुद्दे को लेकर रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं, ताकि केंद्र सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाई जा सके। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों और व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने वाले किसी भी समझौते पर पुनर्विचार किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि किसान और व्यापारी विरोधी नीतियां वापस नहीं ली गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर अमित नेगी, मेंबर ट्रेड कमीशन, दृपन सैनी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ट्रेड विंग, सतवंत सिंह सियान, कंचन देओल, सुखदेव सिंह, मनिंदर सिंह, अमरीक सिंह, जगदीप सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Comments