होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चल रहे फूड प्रोडक्शन और मैनेजमेंट विभाग के छात्रों द्वारा ‘खान-पान की शुद्धता और भोजन परोसने की कुशल प्रस्तुति’ थीम पर फूड स्टॉल लगाया गया। इस मौके पर विभाग के छात्रों ने बेकरी से संबंधित विभिन्न पकवानों को प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रवासी भारतीय दलजीत सिंह सहोता, खेल प्रोमोटर रोशनजीत सिंह पनाम, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लो की ओर से विशेष तौर पर शिरकत की और छात्रों के उद्यम की श्लाघा की। उन्होंने कॉलेज के प्रबंधकों को ऐसे कोर्स शुरू करने पर शुभकामनाएं दीं। फूड स्टॉल के उद्घाटन मौके पर प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिला लेकर छात्र अपने घर से ही रोजगार की नई संभावनाओं से जुड़ सकते हैं और खान-पान की शुद्धता से तंदुरुस्त जीवन की सीख भी दे सकते हैं। इस मौके पर विभाग के संचालक अरुण महाजन ने कहा कि दसवीं और बारहवीं के बाद छात्र कॉलेज में चल रहे फूड प्रोडक्शन से जुड़े कोर्सों में हिस्सा लेकर रोजगार के नए मौके मिल सकते हैं। इस मौके पर डॉ. जे.बी. सेखों, प्रो. राजविंदर कौर समेत फूड प्रोडक्शन और मैनेजमेंट विभाग के छात्र उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment