फिल्म 'गोल्ड मेडल दा दहेज' के निर्देशक अशोक पुरी को ‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस सोशल अवेयरनेस’ मिलने पर एक समारोह आयोजित किया गया
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
वेस्ट बंगाल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'गोल्ड मेडल दा दहेज' के निर्देशक अशोक पुरी को ‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस सोशल अवेयरनेस’ मिलने पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना, व्यापार मंडल होशियारपुर के प्रधान गोपी चंद कपूर और होशियारपुर सरगम के प्रतिनिधि दीवान सुरेंद्रपाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।
फिल्म 'गोल्ड मेडल दा दहेज' की कहानी अविनाश राय खन्ना जी ने लिखी है और इसके निर्देशक अशोक पुरी ने श्री ग्रेसा फिल्म्स की ओर से इसे पहले पंजाबी और बाद में हिंदी भाषा में डब करके पेश किया है। इस फिल्म का अगला चरण गुजराती और बंगाली भाषा में तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर अशोक पुरी ने बताया कि होशियारपुर के लिए एक सम्मानित स्थान ‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस सोशल अवेयरनेस’ से सम्मानित इस फिल्म का अगला भाग जल्द ही तैयार किया जाएगा। इसके उपरांत अविनाश राय खन्ना जी ने फिल्म के निर्देशक और उनकी टीम को इस फिल्म के लिए किए गए प्रयासों हेतु मुबारकबाद दी। यहाँ उन्होंने यह भी बताया कि समाज सुधार के लिए उनके अनुभवों पर आधारित अगली कहानी ‘नो चालान’ पर एक और शॉर्ट फिल्म का जल्द ही अशोक पुरी के निर्देशन में निर्माण किया जा रहा है। व्यापार मंडल के प्रधान गोपी चंद कपूर ने अविनाश राय खन्ना जी और श्री ग्रेसा फिल्म्स द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों के लिए मुबारकबाद दी। इस मौके पर फिल्म कलाकार पवन सिंह, विक्की वालिया, अजय सहदेव और अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment