सैचुरी पलाईवुड की तरफ से आशा किरन स्कूल को बस भेट की गई स्पेशल बच्चों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय-केशव भजंका
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
सेचुरी पलाईवुड लिमटिड की तरफ से सीएसआर फंड के तहत जे.एस.एस.आशा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला में पढाई कर रहे छात्रों की सहूलत के लिए स्कूल बस भेट की, स्कूल बस भेट करने के समय केशव भजंका एक्सीक्यूटीव डायरेक्टर सैंचुरी पलाईवुड लिमटिड, सुमंत वातस चीफ एक्सीक्यूटिव अफसर, सुनील शेखावत हैड रिसर्च एंड डिवेलपमेंट मैनूफैकचरिंग, अशोक कुमार गोयल हैड पलांट इंचार्ज, बी.एस.जसवाल हैड एच.आर.डी. मुखय रूप से हाजिर रहे। इस मौके मुखय मेहमान केशव भजंका ने नारीयल फोडक़र बस का उदघाटन किया। स्कूल के स्पेशल बच्चों ने इस समय मुखय मेहमान समेत पहुंचे हुए दूसरे मेहमानों को फूलों के पौंधें भेट किए गए। इस मौके परमजीत सिंह सचदेवा ने मुखय मेहमान का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया और साथ ही उनहे स्कूल के प्रति पूरी जानकारी दी, उन्होंने इस समय बताया कि सैंचुरी पलाईवुड की तरफ से स्कूल में सोलर सिस्टम भी लगाया गया है जिससे बिजली की सहूलत मिल रही है, उन्होंने बताया कि प्रेम भजंका और साजन भजंका स्कूल के रैगूलर डोनर है। इस मौके स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती शैली शर्मा ने स्कूल में पूरा साल करवाई जाने वाली गतिविधियों के प्रति जानकारी सांझा की। इस समय सेके्रटरी कर्नल गुरमीत सिंह की तरफ से आशादीप वैलफेयर सोसायटी के स्कूल प्रोजैक्ट, होस्टल प्रोजैक्ट, आसरा प्रोजैक्ट और शैलटर वर्कशाप की भी जानकारी दी। इस समय अपने संबोधन में केशव भजंका ने कहा कि आशादीप वैलफेयर सोसायटी और स्कूल का स्टाफ स्पेशल बच्चों की जिंदगी में सुधार लाने और इन बच्चों को समाज की मुखय धारा से जोडऩे के लिए अहिम योगदान डाल रहे है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है, उन्होंने इस समय स्कूल को 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की और साथ ही स्कूल प्रबंधन को विशवाश दिलाया कि वह भविष्य में भी स्पेशल बच्चों की भलाई के लिए योगदान देते रहेंगे। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह ने स्कूल में पहुंचे हुए सभी मेहमानों का धंन्यबाद किया, इस समय सोसायटी के पुर्व प्रधान मलकीत सिंह महेड़ू, मस्तान सिंह गरेवाल, राम आसरा, हरमेश तलवाड़, कोर्स-कोआरडीनेटर बरिंदर कुमार, प्रिंसीपल शैली शर्मा समेत स्टाफ के दूसरे मैंबर भी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment