होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में एनएसएस यूनिट द्वारा राष्ट्रीय वोटर दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह, एनएसएस यूनिट के इंचार्ज डॉ. बलवीर कौर, डॉ. राजिदर प्रसाद, प्रो. जसदीप कौर ने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय वोटर दिवस बारे विचार सांझे किए। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में वोट प्रणाली ही लोगों की असल ताकत है। इस वोट प्रणाली में युवक वर्ग को वढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि राष्ट्र के बहुपक्षी विकास के लिए अच्छे आगुओं को तरजीह दी जा सके। वक्ताओं ने कहा कि वोटर दिवस हमें धर्म, जाति और क्षेत्र की वंडियों से ऊपर उठकर समाज और देश की सेवा में जुटे लोगों को समर्थन देने का संदेश देता है। इस मौके पर यूनिट के वॉलंटियर विद्यार्थियों ने वोटर दिवस की महत्ता पर राष्ट्र के विकास, लोगों को सशक्त करने और बिना किसी लालच या दबाव के वोट के सही इस्तेमाल का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment