पीएनवी के अधिकारियों ने आशा किरन स्कूल का दौरा किया


होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 
 जे.एस.एस.आसा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर सर्कल आफिस होशियारपुर विवेक वर्मा, सीनियर मैनेजर रौशन रोड ब्रांच गगनदीप सिंह, रुपिंदर सिंह मैनेजर पंजाब नैशनल बैंक रौशन रोड की तरफ से विजिट किया गया और इस दौरान स्कूल के स्पेशल छात्रों से मुलाकात की गई। इस मौके बैंक के अधिकारियों की तरफ से छात्रों को स्कूल की वर्दियां से संबंधित स्वेटर दिए गए। इस मौके इन अधिकारियों ने कहा कि आशा किरन स्कूल में पहुंचकर इन स्पेशल बच्चों से मिलकर उनके मन को शांति मिली है और जिस तरह स्कूल के स्टाफ और कमेटी के मैंबरों की तरफ से स्पेशल बच्चों को समाज की मुखय धारा से जोडऩे की कोशिशें की जा रही है वह सराहनीय है। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह, सेके्रटरी कर्नल गुरमीत सिंह, राम आसरा, प्रिंसीपल शैली शर्मा की तरफ से बैंक के अधिकारियों का धंन्यबाद किया गया।

Comments