श्री राधा कृष्ण मंदिर आश्रम कोटला कलां में धार्मिक समागम निरंतर जारी/बाबा बाल जी राष्ट्रीय परम संत *इस कार्यक्रम में पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की ओर से गीता के प्रवचन किए,विशाल शोभा यात्रा में मुख्य मंत्री शामिल हुए/बाबा बाल जी राष्ट्रीय संत *इसी दौरान रसिका पागल कृपा पात्र चित्र विचित्र शामिल हुए और कल से कथा व्यास आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी श्री मद भागवत कथा करेंगे/बाबा बाल जी राष्ट्रीय संत


**ऊना (हिमाचल)/दलजीत अज्नोहा 
श्री राधा कृष्ण मंदिर आश्रम कोटला कलां ऊना (हिमाचल)में धार्मिक समागम बाबा बाल जी राष्ट्रीय परम संत की की ओर से समूह संगतिनके सहयोग से निरंतर जारी है जिसके पहले तीन दिन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की ओर से गीता के प्रवचन द्वारा संगतों को निहाल किया और चौथे दिन प्रत्येयक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिस में विशेष तौर हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर कुमार सुखी जी के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग और संत महापुरुष भारी गिनती में शामिल हुए इस भव्य धार्मिक समारोह के दौरान वृंदावन धाम से रसिका पागल कृपा पात्र चित्र विचित्र शामिल हुए जिन्होंने भव्य शोभा यात्रा के दौरान संगतों अपने भजनों द्वारा पूरी तरह से माहौल कृष्ण मई बनाया और दूसरे दिन उन्होंने आश्रम में संगतों के भारी एकठ को अपनी मधुर और सुरीली आवाज से संगतों को निहाल किया जिनमे उनके विशेष रूप से भजन थे "तेरा नाम जपो मै हर पल ,तेरा नाम जपो घड़ी घड़ी ," शामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय हरी दास दुलारी," जय जय शामा  जय जय शामा श्री वृंदावन धाम,अपने जीवन में अगर भक्ति का रस पान करना है और अपने जीवन को सुखमय बनाना है तो अपने गुरुदेव के श्री चरणों से जुड़े इसी तरह स्वामी बाबा बाल जी राष्ट्रीय परम संत जी की ओर से में बताया के कल से श्री मद भागवत कथा व्यास आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी श्री मद भागवत कथा करेंगे जिसका विराम 12 फरवरी को होगा स्वामी बाबा बाल जी ने बताया के इसी समागम के दौरान समय समय पर अनुराग ठाकुर,राणा के पी   और अन्य गणमान्य लोग भी अपनी उपस्थिति देंगे आज के  अवसर पर पहुंचे संत महापुरुषों में किशोर चंद,यशपाल जी, विशम्बर जी,टेक चंद,शाम लाल, बहन कैलाश जी ,परमजीत सिंह पम्मा ,पवन कुमार दास,पंडित राज कुमार,रणजीत सिंह और अन्य थे
[05/02, 8:49 pm] daljeetajnoha: ऐसे अद्भुत आयोजन स्वामी महंत उदयगिरि जी महाराज जैसे तपस्वियों के दृढ़ संकल्प से ही संभव हो सकते हैं/रवि चाणक्य 
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा 
मिशन नव भारत व नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर होशियारपुर में स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा  19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जा रहे 1101 कुण्डीय रुद्र महा यज्ञ में भाग लेने की अपील की । इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में कहा कि ऐसे अद्भुत आयोजन स्वामी महंत उदयगिरि जी महाराज जैसे तपस्वियों के दृढ़ संकल्प से ही संभव हो सकते हैं । उन्होंने कहा कि वह और उनके संगठन इस पुनीत कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगे । उन्होंने कहा कि जिस धरती पर यह महान यज्ञ हो रहा है उसे आज के बाद हमें रुद्रधाम के नाम से पुकारा जाना चाहिए । इस अवसर पर श्री कालीनाथ तीर्थक्षेत्र हिमाचल प्रदेश के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वानंद महाराज ने कहा कि क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें अपने जीवन काल में ऐसे महान यज्ञ में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है । समाजसेवक सतीश उप्पल ने इस अवसर पर सूचना देते हुए कहा कि यज्ञ में भाग लेकर आहुतियाँ अर्पित करने का कोई भी निश्चित शुल्क नहीं हैं । प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाले वाले हवन हेतु भक्तजन इच्छानुसार तन मन धन से सहयोग कर सकते हैं । इस अवसर पर बीबीसी इंडिया से  राकेश पुंज , बलजिंदर मान माहिलपुर  व अन्य भक्तगण उपस्थित थे ।

Comments